Breaking News

क्राइम इंस्पेक्टर श्री मलिक के साथ उभाँव थाना प्रभारी श्री शुक्ला जी भी लपेटे में, चार्जशीट लगाने के लिये एक रात गुजारने की डिमांड, महिला ने डीआईजी से की शिकायत

 





स्थानीय संवाददाता 

बेल्थरारोड बलिया।। पीड़ित महिला के केस मे चार्ज शीट लगाने के लिये एक रात गुजारने की उभाँव थाना प्रभारी संजय शुक्ला और क्राइम इंस्पेक्टर श्री मलिक पर पीड़ित महिला ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। महिला ने यह आरोप उप पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ से मिलकर लगाया है। डीआईजी ने महिला की शिकायत पर सीओ को जांच सौप दी है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग मुझे और मेरे बच्चों को मरवा भी सकते है। सूच्य हो कि वन दरोगा द्वारा मंदिर मे शादी करके पीड़िता का आठ माह तक यौन शोषण करता रहा। जब कोर्ट मैरिज नहीं की तब पीड़िता ने उभाँव थाने मे वन दरोगा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है। इसी मुक़दमे मे चार्जशीट लगाने के लिये उपरोक्त पुलिस कर्मी एक रात सोने की डिमांड कर रहे है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ये लोग ऐसा करने पर पैसा भी देने का लालच दे रहे है।



यह है पहले छपी खबर 


बिल्थरारोड।।  स्थानीय क्षेत्र में तैनात वन दरोगा द्वारा शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी  देने के आरोप के मामले में पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर  के 17 दिन बाद आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार पर  उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद उभांव पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। ज्ञात हो कि बीते 3 फरवरी को पीड़िता द्वारा वन दरोगा के खिलाफ शादी का झांसा देकर लगभग 8 माह तक यौन शोषण करने व जान से मारने की धमकी देने पर उभांव थाने में तहरीर दिया गया। किन्तु उभांव इंस्पेक्टर द्वारा कोई पहल नहीं किया गया। जिसको लेकर पीड़ित महिला ने डीआईजी आजमगढ़ और एसपी से न्याय के लिए गुहार लगाई। पीड़ित महिला द्वारा दिए गए तहरीर के 17 दिन बाद उभांव पुलिस ने  उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपी वन दरोगा के खिलाफ भादवि की धारा 351(3) और 69 बीएनएस का मुकदमा पंजीकृत किया । पीड़िता के अनुसार पुलिस द्वारा आरोपी वन दरोगा पर हल्की धारा लगाने से दो दिन ही बाद जमानत मिल गया।