जे एन सी यू में पृथ्वी पर्व पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ शनिवार को
बलिया।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 31 वें पृथ्वी पर्व पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को होगा। इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद को आमंत्रित किया गया है। इस संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आयोजन स्थल पर आकर पंजीकरण करा प्रतिभाग कर सकते है। दो दिवसीय (04-05अप्रैल, 2026)कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के विशिष्ठ वक्ता प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह, ग्रामीण विकास संस्थान, गोरखपुर, कुलपति दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूर्व कुलपति प्रो. राजनाथ यादव , पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया तथा प्रो. के. एन. सिंह यादव पूर्व कुलपति , राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज एवं मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर सिंह, माननीय परिवहन राज्यमंत्री होंगे।संगोष्ठी के संरक्षक जननायक चन्द्रशेखर विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता है।
लाइफ़ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट की संकल्पना एवं विकसित भारत विषय पर विभिन्न प्रांतों के राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद अपने विचार विमर्श करेंगे। इस संगोष्ठी के समन्यवक प्रो. नरेंद्र कुमार राणा है।आयोजन सचिव डॉ. शशिभूषण है।







