Breaking News

अंततः दबंगों पर हो ही गया एफआईआर : पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उभाँव थाने मे झूला संचालक समेत 7 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा



स्थानीय संवाददाता 

बिल्थरारोड बलिया।। सोनाडीह  स्थित मां भागेश्वरी मंदिर पर लगे मेले में एक युवक बृजेश को झूला संचालक के आदमियों द्वारा डंडे और बेल्ट से मारने का एक वीडियो वायरल होने के मामले में एसपी बलिया के निर्देश पर घटना के दो दिन बाद उभांव पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में  7 के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है। पूर्व में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ला द्वारा भारी  संख्या मे महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती करने की बात कही गयी थी । मेले में पुलिस बल तैनात होने के बाद भी  झूला संचालक लगभग आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक पतनारी गांव निवासी बृजेश राजभर पुत्र अमरनाथ राजभर को मारने पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 




झूला संचालक के आदमियों द्वारा इस युवक के अलावा एक छोटे झूला संचालक अजीत को भी मारा पीटा गया है। जिसकी तहरीर उभांव पुलिस को अजीत द्वारा दी गयी है।सवाल यह उठता है कि  तत्कालीन चौकी इंचार्ज सुधीर चौहान द्वारा झूला बंद कराने के विरोध में किस साजिश  के तहत बीते बुधवार को मंदिर के गेट में ताला बंद कराया गया और झूला चालू कराने हेतु मंदिर के पुजारी द्वारा प्रशासन पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया? जो एक जांच का विषय है। वहीं युवक के मारने पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद मामले के संज्ञान में आने के बाद एसपी ओमवीर सिंह ने उभांव पुलिस को घटना की जांचकर आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया था। जिसके बाद उभांव पुलिस ने 7 युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया है।