Breaking News

431388 मतदाताओं के नाम कटने के बाद जनपद में 2168819 मतदाता, डीएम ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

 







मतदाता सूची अपडेट दावे-आपत्तियों के बाद बलिया में बढ़े 114199 नए वोटर


बलिया।।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता करते हुए विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन आज कर दिया गया है।

01 जनवरी 2026 को आधार मानते हुए अब जनपद में कुल 21,68,819 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 28 अक्टूबर 2025 को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाताओं की संख्या 25,10,596 थी। पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह संख्या घटकर 20,54,620 रह गई थी।

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 को पुनः पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिसके तहत 6 मार्च 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। इस दौरान 24,390 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जबकि 1,14,199 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है और अंतिम प्रकाशन के बाद अब जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या 21,68,819 हो गई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नाम निर्वाचन नामावली में अवश्य जांच लें और किसी त्रुटि की स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। इस प्रेसवार्ता में एडीएम अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।




प्रशासनिक दावो मे मात्र 24390 ही कटे, हकीकत कुछ और?

जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह ने आंकड़ों की बाजीगरी मे राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मात दे दिया। जिलाधिकारी ने सबको बताया कि मात्र 24390 मतदाताओं के ही नाम मतदाता सूची se कटे है जबकि 114199 नये मतदाताओं को जोड़ा गया है। सूच्य हो कि अपनी प्रेसवार्ता मे जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि अक्टूबर 2025 को जब SIR शुरू हुआ था तब मतदाताओं की संख्या 2510596 थी। ऐसे मे जब नये मतदाताओं की संख्या 114199 को इसमें जोड़ दिया जाय तो यह संख्या 2624597 हो जाती है। इसमें से जब वर्तमान मतदाताओं की संख्या 2168819 को और कटे हुए 24390 को घटाने के बाद मतदाताओं की संख्या 2600207 होनी चाहिये थी। लेकिन बतायी गयी है कि नई संख्या 2168819 है यानि 431388मतदाताओं के नाम काटे गये है। जबकि जिलाधिकारी ने बताया कि मात्र 25390 नाम ही काटे गये है।