अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के विरोध में लिखी पाती
बांसडीह बलिया।। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जनपद बलिया की ब्लॉक इकाई बांसडीह के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 मार्च से 22 मार्च तक प्रस्तावित *शिक्षक की पाती* कार्यक्रम के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश महोदय,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को पोस्ट कार्ड एवं ईमेल भेजकर जनपद में चल रहे कार्यक्रम में अपना योगदान किया ।
इस अवसर पर विशिष्ट बी टी सी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष घनश्याम चौबे ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है इसे हमें साथ मिलकर हर मोर्चे पर लड़ना होगा। अटेवा के जिला महामंत्री राकेश मौर्य ने कहा कि इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं, और साथ मिलकर हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। उपस्थित सभी वक्ताओं ने समवेत स्वर में यह भी कहा कि RTE Act लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दि0 01/09/25 को टेट अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है। इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों-लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ नौनिहालों का भी भविष्य एवं अस्तित्व पर संकट आ गया है अतः सरकार को अविलंब शिक्षक हित में निर्देश जारी करना चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी गण सर्व श्री संजीव कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी)राजेश सिंह(अध्यक्ष RSM बांसडीह),हरेराम सिंह(अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ)सुरेश वर्मा(मंत्री, बीबीटीसी),संतोष कुमार तिवारी, एहसानुल हक अंसारी,रवींद्र तिवारी,चंदन सिंह, सिद्धार्थ सिंह,अरविंद कुमार,वंदना गुप्ता,इंदु देवी,सत्यनारायण वर्मा,प्रमोद कुमार प्रजापति,गुरुदेव सिंह,हरेंद्र कुमार,बालेश्वर वर्मा,छोटे लाल कौशिक,प्रवीण श्रीवास्तव,सुधीर कुमार गुप्ता,जय शंकर प्रसाद,चंद्रशेखर शर्मा,हरि शंकर राम,अजीत दुबे,विनय शंकर दुबे, आदि शिक्षक एवं कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।








