नौकरी लेने वाला नही, नौकरी देने वाले इंजीनियरों की फ़ौज खड़ी करने की राह पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़
19 व 20 मार्च को मेगा इवेंट, देश ही नही विदेश के विशेषज्ञ सफल सफल होने का हुनर
मधुसूदन सिंह
बलिया।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ के निदेशक प्रो वीके त्रिपाठी के मार्गदर्शन, रजिस्ट्रार डॉ अंबरीश सिंह और डॉ कौशल कुमार शुक्ला आयोजन सचिव के कुशल नेतृत्व और यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से दो दिवसीय iCESETED-26 (इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इंट्रेप्रेनेरशिप, सस्टेनीबिल्टी एंड एमेर्जिंग टेक्नोलॉजीज फॉर इकोनॉमिक डेवलपमेंट )का शुभारम्भ 19 मार्च को होने जा रहा है। इस सेमिनार के लिये पूरा कॉलेज का स्टॉफ हो या छात्र छात्राएं सभी ने अपनी पूरा क्षमता झोक दी है। इस सेमिनार मे इस कॉलेज के अंतिम वर्ष का छात्र छात्राएं अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करके अपने अपने अकादमिक ज्ञान को सबके सामने प्रस्तुत करेंगे। इस सेमिनार मे देश की कई बड़ी बड़ी कम्पनियां भी आ रही है। जो छात्र छात्राओं के प्रोजेक्ट को बारीकी से परखेंगी व अपने पसंदीदा छात्र छात्राओं को जॉब ऑफर भी कर सकती है। वैसे कई छात्र छात्राएं ऐसे भी हो सकते है जो अपने खुद के स्टार्टअप को प्रस्तुत करेंगे।
इस सेमिनार मे मुख्य अतिथि IIT BHU वाराणसी के डायरेक्ट प्रो अमित पात्रा है। अन्य गणमान्य अतिथियों मे IIT BHU के प्रो संदीप चटर्जी,IIM अहमदाबाद के प्रो सतीश देवधर,प्रो रविशंकर सिंह वाईस चांसलर मां पटैश्वरी यूनिवर्सिटी बलरामपुर शामिल है। यह सेमिनार इस कॉलेज के छात्रों के भविष्य निर्माण की राह मे मील का पत्थर साबित हो सकता है।












