हरदोई में कवयित्री अलका गुप्ता 'कृति ' के जन्मदिन पर काव्य गोष्ठी आयोजित
हरदोई। नवकृति साहित्य मंच के तत्वावधान में कवयित्री अलका गुप्ता 'कृति' के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को आवास विकास, हरदोई स्थित उनके आवास पर एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चंद्र किरण अग्रवाल ने की।
गोष्ठी में कवि डॉ. अभिराम सिंह, कवि निशानाथ अवस्थी, कवयित्री अक्षरा अमन मिश्रा एवं कवयित्री मीरा द्विवेदी ‘वर्षा’ सहित कई साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अलकाकृति द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसे कवि निशानाथ अवस्थी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद क्रमवार सभी कवियों ने काव्य पाठ कर साहित्यिक वातावरण को समृद्ध किया।
अंत में उपस्थित साहित्यकारों ने कवयित्री अलका गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की। सभी साहित्यकारों को अलकाकृति द्वारा सम्पादित नवकृति काव्यांजलि साझा काव्य संग्रह की पुस्तक भेंट कर कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











