TET अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ (JTFI ) ने की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का लिया संकल्प
बलिया।। आज दिनांक 08/03/26 को TET अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ (JTFI ) के तत्वावधान में जनपद बलिया में विशिष्ट बीटीसी के संरक्षक भैया अरुण सिंह के नेतृत्व में घटक संगठनो की एक आवश्यक बैठक की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ( अजय सिंह, अध्यक्ष), अटेवा(समीर कुमार पांडेय जिला संयोजक), विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन(घनश्याम चौबे अध्यक्ष), राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ(राजेश सिंह,जिला संयोजक), TSCT(सतीश सिंह,अध्यक्ष), प्राथमिक शिक्षक संघ 1160(सतेंद्र राय अध्यक्ष), माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट(लाल साहब यादव), शिक्षा मित्र संघ(पंकज सिंह अध्यक्ष), प्रा शि संघ पंजीकृत 1160(निर्भय नारायण सिंह), एस टी/एस सी बेसिक संघ(अंजनी कुमार मुकुल अध्यक्ष) समेत अन्य शैक्षिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक साथ बैठ कर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया।उपस्थित साथियों ने अन्य संगठनों से एकजुटता का आह्वान किया तथा एक साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हुंकार भरी।
बैठक में प्रतिभागी समस्त सम्माननीय पदाधिकारियों ने कहा कि नियुक्ति के वक्त सारे मानकों पर खरे उतरने वाले शिक्षक साथियों के भविष्य को इस तरह से मनमानी करते हुए घोर अंधेरे में नहीं धकेला जा सकता है। सभी साथियों ने 9 से 15 मार्च तक चलाए जाने वाले पोस्टकार्ड (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायधीश, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष), ई मेल अभियान, ट्विटर अभियान को शानदार तरीके से संपादित करने, प्रचार प्रसार करने आदि पर बल दिया। सभी ने TET की अनिवार्यता के विरोध में अपने अपने विचार व्यक्त किए और आगामी कार्यक्रमों को एकजुटता से व्यापक स्तर से सफल करने का संकल्प लिया।
बैठक में जनपद के प्रमुख शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों में विनय राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल जी पाठक, इरफान अहमद जिला उपाध्यक्ष, नित्यानंद पांडेय कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चिलकहर, राजेश सिंह अध्यक्ष बांसडीह, धर्मेंद्र जी आदि उपस्थित रहे।







