Breaking News

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की एकल नाट्य प्रस्तुति ने सभी को मोहा

 





बलिया।। नटराज सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में आज सतीश चंद्र कॉलेज में वरिष्ठ रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी (निदेशक संकल्प साहित्य, बलिया) द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की एकल नाट्य प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुई। इस प्रस्तुति में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगत सिंह के साथ उनके क्रांतिकारी साथियों सुखदेव थापर और शिवराम हरि राजगुरु के जीवन, विचारों और बलिदान को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।


कॉलेज के प्रचार्य बेकुंठ नाथ पांडेय ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ छात्रों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना को प्रबल करती हैं।


इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी डॉ. शंकर सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. प्रवीण पायलट, अवनीश राय, टाउन इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य अखिलेश सिंह, लोक गायक शैलेंद्र मिश्रा, पवन कुमार तिवारी तथा अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


साथ ही एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी जयशंकर सिंह ने शहादत दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान आज की पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।


नाटक के माध्यम से छात्रों और उपस्थित जनों को यह संदेश दिया गया कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के आदर्श आज भी समाज को दिशा देने में प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवीण पायलट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नटराज सांस्कृतिक क्लब की समन्वयक प्रो. माला कुमारी द्वारा किया गया।