Breaking News

फर्जी आईडी से सफर करने वाले दो यात्री गिरफ्तार

 





वाराणसी।।मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देश पर चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में दो यात्रियों को फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ लिया गया।

24 मार्च 2026 को छपरा आईसीपी के उपमुख्य टिकट निरीक्षक सुधाकर मिश्रा की टीम ने गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच के दौरान S1 कोच में बर्थ 34, 35, 37 और 38 पर यात्रा कर रहे यात्रियों की आईडी की जांच की। पता चला कि शहाबुद्दीन और मोहम्मद आसिफ ने क्रमशः फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र का इस्तेमाल कर यात्रा की। रेलवे सुरक्षा बल ने उन्हें सीवान जंक्शन पर रोककर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया। रेलवे प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब किसी भी तरह की फर्जी आईडी या अनाधिकृत टिकट पर यात्रा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान के तहत मंडल के छपरा, बलिया, मऊ, सीवान, थावे, देवरिया, वाराणसी और बनारस समेत कई स्टेशनों पर रेड टीम और CCTV निगरानी के जरिए सतत निगरानी की जा रही है। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि केवल वैध और मूल पहचान पत्र के साथ अधिकृत टिकट पर ही यात्रा करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।