Breaking News

बीएचयू बिरला हॉस्टल फायरिंग का खुलासा, 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

 


 

 


वाराणसी।। बीएचयू परिसर के बिरला हॉस्टल के पास हुई फायरिंग की घटना का थाना लंका पुलिस ने बड़ी सफलता के साथ खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सर्विलांस के माध्यम से 21 फरवरी 2026 की इस घटना में शामिल तीन शातिर अपराधियों—पीयूष तिवारी (22), ऋषभ राय (24) और तपस राय (23) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बिहार के कैमूर जनपद के निवासी हैं और पहले से कई संगीन धाराओं में आरोपी हैं।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अदद अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग से परिसर में तनाव फैल गया था।

सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। इस सफल कार्रवाई में शामिल थाना लंका पुलिस टीम को उच्च अधिकारियों द्वारा ₹25,000 का पुरस्कार भी घोषित किया गया।