Breaking News

समय से जांच ग्लूकोमा से बचाव का साधन : - डॉ ० आनंद कुमार सिंह

 





बलिया।। विश्व ग्लूकोमा (काला मोतियाबिंद) सप्ताह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन  रेड क्रॉस सोसाइटी  बलिया के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें ग्लूकोमा की रोकथाम और समय पर जांच की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि ग्लूकोमा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर जांच और समुचित उपचार है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी आंखों की नियमित रूप से जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी का समय रहते पता लगाया जा सके और उपचार संभव हो सके।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी / जिला दृष्टि हीनता निवारण अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते स्क्रीन टाइम को कम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्लूकोमा की जांच निशुल्क की जा रही है।

इस अवसर पर जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडे, डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे, डॉ धर्मेंद्र , डॉ रोहित रंजन , विमल गुप्ता ( नेत्र सहायक) ,मनीष ( नेत्र सहायक) , विमल गुप्ता ,शैलेश कुमार ,धीरज गोपाल जी ,शैलेंद्र राय, अरविंद पांडे, रवि तिवारी, सोनी, इमरान, सुषमा, संघमित्रा , आकांक्षा यादव,अनुराग पांडेय आदि लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के प्रति आभार रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय एवं संचालन नितेश पाठक ने किया।