Breaking News

पैसा लेकर जमीन नहीं बैनामा करने वाले आरोपी पर अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

 





 वाराणसी।। जौनपुर नगर के लाइन बाजार थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक विवादित जमीन बैनामा मामले में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने 2 लाख 52 हजार 100 रुपये की रकम लेकर तय जमीन का बैनामा नहीं किया, जिससे पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। जानकारी के अनुसार, भगौतीपुर निवासी संजय कुमार ने बताया कि बेचू पुत्र मुन्नी लाल 3 अप्रैल 2022 को आर्थिक संकट का हवाला देकर इलाज के लिए 2 हजार रुपये लिए और जमीन का बैनामा 5.5 लाख में देने का वादा किया। बाद में इलाज के ठीक होने के बाद उसने बेटी की शादी के नाम पर और किस्तों में कुल 2 लाख 52 हजार 100 रुपये ले लिए।

लेकिन बेचू ने उक्त जमीन को केराकत निवासी विनय कुमार को बेच दिया और बैनामा देने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर उसने गाली-गलौच की। पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया और आदेश मिलने के बाद लाइन बाजार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी राम प्रकाश यादव को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी को भी आर्थिक लालच में कानून को ठेंगा दिखाने की अनुमति नहीं दी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।