वाराणसी से कोलकाता के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के 2 अप्रैल से 13 फेरे, यात्री सुविधा भी बढ़ी
वाराणसी।। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 05060/05059 का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से कोलकाता के लिए चलेगी, जबकि कोलकाता से 4 अप्रैल से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को लालकुआँ लौटेगी। कुल 13 फेरे किए जाएंगे।
गाड़ी संख्या 05060 लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान करेगी और रास्ते में किच्छा, भोजीपुरा, पीलीभीत, पूरनपुर, गोला गोकर्णनाथ, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर कोलकाता 23.55 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता से 05.00 बजे प्रस्थान कर लालकुआँ 15.45 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान 01, एल.एस.एल.आर.डी. 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी 04, शयनयान 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी 04, वातानुकूलित द्वितीय 01 और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में यात्रा की सुविधा के लिए समय से टिकट बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें।







