छात्र नेता अम्बरीश ओझा ने लगातार 8 वे साल भी गरीब बच्चों मे अबीर ग़ुलाल बांट कर इनके चेहरों पर दी मुस्कुराहट
सागरपाली बलिया।। ग्राम सभा सागरपाली में ग्रामिणों के बीच मुरली मनोहर टाउन स्नात्तो० महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री अम्बरीश ओझा के द्वारा अबीर गुलाल बांट कर आपसी सौहार्द बनाकर एवं स्वदेशी वस्तुओं के साथ अपने त्योहार मनाने की अपील की है। श्री ओझा ने कहा कि यह होली का त्योहार हमारे जीवन के सतरंगी विचारों के भाव को उत्पन्न करता है। हमारी संस्कृति हमारे पर्वो को अपने आप में समाहित किये हुए है। हम सभी को त्योहार हर्सोल्लास के साथ मनाना चाहिए। साथ ही अम्बरीश ओझा ने बताया की यह कार्यक्रम लगातार 8 साल से चल रहा है जो आगे भी चलता रहेगा। जिसमें की उनके साथ गुड्डू, प्रेमजीत ,नन्दन, रोहित, सुरजीत, राजा, पियूष, राजेश ,पमपम, पिंकू पासवान,सतेंद्र पासवान, आयुष, स्माइलर आदि ग्राम के लोग शामिल रहे।









