बलिया मे एक ऐसा सरकारी अस्पताल जहां एक दिन पहले ही लग जा रही है हाजिरी और गैर हाजिरी, बोले सीएमओ - कराएंगे जांच, होंगी कार्यवाही
बलिया।। जनपद के ग्रामीण इलाकों मे स्थित पीएचसी पर तैनात चिकित्सक और अन्य कर्मचारी कैसे काम करते है, इसका एक उदाहरण मुरली छपरा बैरिया मे स्थित पीएचसी से सामने आया है। यहां तैनात कुल 18 स्टॉफ उपस्थिति पंजिका पर एक दिन पहले की हाजिरी लगाते है, कुछ को अनुपस्थित भी किया गया है।
सूच्य हो कि बलिया एक्सप्रेस को हाथ लगी उपस्थिति पंजिका के मार्च माह की हाजिरी हाथ लगी है। इस पर आज मंगलवार 10 मार्च 2026 को ही 11 मार्च के लिये कई लोगो ने अपनी उपस्थिति लगायी है, तो वही कई लोगों को अनुपस्थित भी किया गया है। सवाल यह है कि यह कारनामा आज ही हुआ है या यह पहले से ही चला आ रहा है, यह लिक आ हुआ है? जांच का विषय है ।
इस संबंध मे जब 28 फ़रवरी 2026 से सीएमओ बलिया का कार्यभार देखने वाले डॉ आनंद कुमार सिंह से जब बात की गयी तो इनका कहना था कि इस प्रकरण की जांच करायी जायेगी और जो भी दोषी होगा, उसको बख्शा नही जायेगा।
मुरली छपरा का यह प्रकरण सामने आने पर अब यह भी सवाल उठने लगा है कि क्या बिहार सीमा से लगे अन्य अस्पतालों मे भी यही तो स्थिति नही है। यह भी कहा जा रहा है कि सीमा के पास के अस्पतालों मे बिहार राज्य के मूल निवासी चिकित्सकों की नियुक्ति है, जो अक्सर अस्पताल की जगह घर गये होते है, इसकी भी जांच जरुरी है।








