Breaking News

स्व माता पिता की पुण्यतिथि पर 251 जरुरतमंद महिला मे वितरित किया साड़ी कपड़े व अन्न

 














दुबहर(बलिया) ।। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओझवलिया में सहकारी बैंक बलिया के सेवानिवृत्त मैनेजर एवं पूर्व प्रधान विनोद दुबे के भतीजे अतुल दुबे 'मुन्ना' के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय वरमेश्वर दुबे एवं माता स्वर्गीय शारदा दुबे की पावन स्मृति में 50 वीं पुण्यतिथि पर 251 जरुरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी कपड़े व नगद राशि का वितरण किया गया साथ ही सभी के लिए भोजन (अन्नदान) की भी  व्यवस्था कराई गई । 

इस दौरान पूर्व बैंक मैनेजर अतुल दुबे व पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने जब संयुक्त रूप से जरुरतमंदों के हाथों में साड़ी थमाई,तो अनेक चेहरे आत्मिक संतोष से चमक उठे । कई बुजुर्ग महिलाएं साड़ी लेते हुए भावुक दिखीं और हाथ उठाकर परिवार को आशीर्वाद दी ।

कार्यक्रम की शुरुआत वरमेश्वर दुबे व शारदा दुबे के संयुक्त चित्र पर परिवारजनों सहित सैकड़ों लोगों ने  कुसुमांजलि से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया तथा उनके सत्कर्मों,विचारों एवं संस्कारों को याद किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि संसार में माता-पिता से बढ़कर धरती पर कोई देवता नहीं है,अतः माता-पिता की पुण्यतिथि पर जरुरतमंदों में साड़ी का वितरण करना एक बहुत ही सराहनीय,पुण्य और समाजसेवा का पुनित कार्य है। यह न केवल पितृ ऋण से मुक्ति पाने का तरीका है बल्कि दिवंगत आत्मा को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का एक अनुकरणीय माध्यम है।

विशिष्ट अतिथि पिपरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित दुबे ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार वस्त्र दान सबसे पवित्र दानों में से एक है,जो सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। स्व. वरमेश्वर दुबे और माता शारदा दुबे के जीवन में भी उदारता और करुणा प्रमुख मूल्य रहे थे और उनकी पुण्यतिथि पर किया गया यह सेवा कार्य उन मूल्यों को एक बार फिर मूर्त रूप देता है। 

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह, सीनियर जर्नलिस्ट सुनील शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजित तिवारी, कछुआ के प्रधान बलिराम यादव,पंकज दुबे,अक्षयवर मिश्रा,अखिलेश ओझा,किशोर दुबे,वीरेन्द्र दुबे, सोनू शुक्ला,संतोष दुबे,सुधीर शुक्ला, सुरेन्द्र दुबे, सुनील दुबे,शिक्षक सोनू दुबे, अनीस मिश्रा,विवेक दुबे,पिंटू राय,अक्षय कुमार,अवधेश वर्मा, डॉ दीनदयाल मिश्रा, नित्यानंद चौबे,राजा दुबे, रणविजय पाण्डेय,लक्की सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहें ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक एवं संचालन आचार्य पं० हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील दुबे ने किया।