Breaking News

दिनदहाड़े घातक हमला, चाकुओं से उतारा मौत के घाट

 


जौनपुर।। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को सनसनीखेज वारदात में आशीष उर्फ चिघड़ू चौहान (32) को एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने चाकुओं से घेरकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर शव को लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे और उपनिरीक्षक सुजीत ओझा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 


जानकारी के अनुसार, मृतक आशीष चौहान पहले भी हत्या के एक मामले में आरोपी रह चुका था और जमानत पर था। बुधवार को बंदीपुर आने की सूचना पर ही हमलावरों ने उसे सिरकोनी गांव में मड़हे में घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशीष कई घरों में घुसकर भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावरों के खौफ के कारण कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सका। पुलिस ने पूरे इलाके की सघन छानबीन शुरू कर दी है और हमलावरों के गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।