दशाश्वमेध पुलिस ने शिव भक्तों से सुगम दर्शन के नाम पर अवैध वसूली करने के आरोप में 9 ठग बाबाओं को पकड़ा
पंकज झा
वाराणसी। काशी के पवित्र मंदिरों में बाबा के दर्शन कराने का लालच देकर भोले भाले शिव भक्तों को ठगने वाले 9 ठग बाबाओं को दशाश्वमेध पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों पर श्रद्धालुओं से जल्दी दर्शन, सुगम दर्शन और अन्य तरह की अवैध वसूली करने का मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क भक्तों को भ्रमित कर उनसे भारी रकम वसूलता था, जो मंदिर के नियमों और श्रद्धालुओं के अधिकारों का खुला उल्लंघन था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि काशी में किसी भी भक्त के साथ ठगी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







