Breaking News

सनबीम एप्रिसिएशन एंड कॉनफ्लुएंस अवॉर्ड 2026 :लगातार चौथी बार "बेस्ट सनबीम स्कूल ऑफ द ईयर" के खिताब पर सनबीम बलिया का कब्जा

 






बलिया।। बलिया का सनबीम स्कूल ना केवल बलिया में अपितु सनबीम ग्रुप ऑफ एसोसिएशन द्वारा संचालित पूर्वांचल के सभी जिलों में अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों के दम पर शीर्ष शिखर पर अपना स्थान बनाए हुए हैं। जिले के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि 24मार्च 2026 को वाराणसी में डी एच के एडुसर्व द्वारा आयोजित एप्रिसिएशन कॉनक्लेव 2026 में सनबीम बलिया ने अपनी विशिष्टता का परचम फैलाया है। यह विद्यालय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का नतीजा है कि सनबीम बलिया इस कॉनक्लेव में उत्तरप्रदेश के कई अन्य जिलों में संचालित सनबीम स्कूलों में अग्रणी रहा।


ज्ञात हो कि विद्यालय द्वारा किए जा रहे  अद्वितीय एवं प्रशंसनीय कार्यों के लिए विद्यालय न केवल बलिया बल्कि आस पास के क्षेत्रों में भी सदैव चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है। विद्यालय प्रबंधन तथा विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किए जा रहे अथक परिश्रम का ही यह परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज सभी प्रतियोगिताओं  में अव्वल रहते हैं।

विदित हो कि वाराणसी स्थित सनबीम ग्रुप अपने द्वारा संचालित समस्त सनबीम स्कूलों द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की प्रतिपुष्टि के लिए प्रतिवर्ष प्रशंसा संगम समारोह का आयोजन करता है। इस सम्मान समारोह में  प्रतिवर्ष बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों का चयन, सनबीम ग्रुप की विशिष्ट कमेटी क्वालिटी एश्योरेंस रिसर्च एवम डेवलपमेंट के सदस्यों ( ज्यूरी) द्वारा समस्त संबद्ध स्कूलों के वर्षभर किए गए शैक्षिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जाता है तथा उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें पुरस्कार हेतु नामित किया जाता है। इस वर्ष भी वाराणसी ग्रुप के समस्त 17 संबद्ध स्कूलों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

इस सम्मान समारोह में सनबीम बलिया ने अपनी सर्वोत्कृष्ठ योग्यता के आधार पर लगातार चौथी  बार बेस्ट सनबीम स्कूल ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्राप्त  कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है ।इसके साथ ही सनबीम बलिया ने कई अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों को अपने नाम कर यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम का फल सदैव मीठा होता है।

इन पुरस्कारों में क्रमशः शिक्षा के साथ साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझने और पठन पाठन के अतिरिक्त विद्यार्थियों के साथ सक्रिय रूप से सामाजिक कार्यों में भागीदारी करने हेतु बेस्ट इन कम्युनिटी इंगेजमेंट ,खेल जगत में विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन एवं अनेकों उपलब्धियों के लिए बेस्ट इन स्पोर्ट्स,शिक्षा क्षेत्र में समाज में एक सर्वोत्तम एवम अमिट छाप स्थापित करने के लिए बेस्ट इन ब्रांडिंग एंड मार्केटिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यालय के दो अध्यापकों क्रमशःश्री विनीत दुबे को इनोवेटिव स्ट्रेटजी इन मैथ्स और श्रीमती उपासना सिंह को इनोवेटिव स्ट्रेटजी इन सोशल साइंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।


सनबीम बलिया का मुख्य उद्देश्य 'विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ' है अतः प्रत्येक क्षेत्र चाहें वो शैक्षिक हो या क्रीड़ा सदैव अपना महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है । विद्यालय को यह समस्त पुरस्कार सनबीम ग्रुप के चेयरमैन डॉ दीपक मधोक, डायरेक्टर श्रीमती भारती मधोक, डिप्टी डायरेक्टर अमृता बर्मन, एडिशनल डायरेक्टर श्रीमती प्रतिमा गुप्ता तथा एकेडमिक डीन श्री आदित्य चौधरी के हाथों दिया गया। समस्त सम्मानित जनों ने सनबीम बलिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई ज्ञापित की तथा विद्यालय की उन्नति की कामना की।

पुरस्कार ग्रहण करने हेतु सनबीम बलिया की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष  श्री संजय कुमार पांडेय, सचिव श्री श्रीवत्स सिंह, निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह, प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह तथा विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस उपलब्धि पर विद्यालय निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक की नहीं अपितु विद्यालय में कार्यरत समस्त सदस्यों की अथक मेहनत एवं परिश्रम का प्रतिफल है। परिस्थितियां चाहें कैसी भी रही हो परन्तु समस्त विद्यालय समूह उसके समक्ष माला मे पिरोए मोतियों की तरह हमेशा एकजुट होकर प्रत्यनशील रहा है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है जिससे हम हर परिस्थितियों का मुकाबला मजबूती से कर गुजरते हैं । 

डॉ सिंह ने अपने शिक्षकों की कर्मठता को सराहा और और उन्हें सजग करते हुए कहा कि अब हमारे लिए चुनौतियां और बढ़ गई हैं क्योंकि भविष्य में हमें अपनी अर्जित प्रतिष्ठा की निरन्तरता कायम रखने के लिए बिना ठहरे, हमें ऐसे ही एकजुट हो परिश्रम करते रहना होगा ।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने इस उपलब्धि के लिए समस्त शिक्षकगण को बधाई दी। विद्यालय की इस उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार अत्यंत प्रसन्नचित और गौरवान्वित था।