Breaking News

आंकड़ों का मायाजाल है योगी सरकार का बजट : कान्ह जी



 


बलिया।। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत 2026. 2027 का बजट आंकड़ों का मायाजाल है, जिसमें धरातल पर काम करने वाले शिक्षकों के लिए कुछ भी नहीं है। सरकार ने पुरानी पेंशन बहाली और सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों के सशक्तिकरण की मांग को पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया है। जिस बजट में शिक्षक/कर्मचारियों के भविष्य (पुरानी पेंशन) और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए ठोस प्रावधान न हो, उसे हम जनकल्याणकारी नहीं मान सकते। यह बजट केवल प्रचार आधारित है, परिणाम आधारित नहीं है।

यह बातें सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी,प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश ने कही है।