Breaking News

समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 







बलिया।भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को  भाजपा कार्यालय में 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाई गई। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया।सभा में भाजपा के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि उनका मानना था कि स्वदेशी और लघु उद्योग भारत की आर्थिक योजना की आधारशिला होनी चाहिए, जिसमें सद्भाव, सांस्कृतिक, राष्ट्रीय नीति और अनुशासन का समावेश हो। स्वदेशी की प्राथमिकता रखते हुए वह विश्व स्तर पर हो रहे नवाचारों को अपनाने के भी कतई खिलाफ नहीं थे।

मुख्य वक्ता देवेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि पं . जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे।यह उनका मूल दर्शन है, जो मनुष्य को शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के रूप में देखता है और आर्थिक विकास को सिर्फ भौतिक नहीं, बल्कि सर्वांगीण मानता है। कहा कि अंत्योदय: आर्थिक विकास का लाभ समाज के सबसे गरीब और वंचित व्यक्ति तक पहुँचे। शोषण मुक्त समाज और आर्थिक न्याय पर जोर था। 

उद्योगों का विकेंद्रीकरण, कुटीर और ग्रामोद्योगों को बढ़ावा देना, और बड़े उद्योगों को इनके साथ समन्वित करना ताकि वे प्रतिस्पर्धी न बनें।यह उनकी सोच थी।

जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आर्थिक विचारों का केंद्र "एकात्म मानववाद" था, जिसमें उन्होंने व्यक्ति, समाज और प्रकृति के संतुलन पर जोर दिया; उनका लक्ष्य "अंत्योदय" (अंतिम व्यक्ति का उत्थान) था, जिसमें कुटीर और ग्रामोद्योगों के विकेंद्रीकरण, हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर आधारित एक समग्र आर्थिक विकास की वकालत की, जो पूंजीवाद और साम्यवाद दोनों से भिन्न हो। इस कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष  शुभ नारायण सुरेंद्र सिंह  एवं सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष  संजीव कुमार डम्पू रहे। इस मौके पर  धर्मेन्द्र सिंह,आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय,  कृष्णा पाण्डेय, संतोष सिंह,अंजनी राय, विनोद पाण्डेय, हिमांशु सिंह, अश्वनी सिंह लिटिल,  नितेश मिश्र, जय प्रकाश जायसवाल, राज नाथ पाण्डेय, कमलेश उपाध्याय, कमलेश सिंह, संजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।