Breaking News

जिले में माटीकला को नई रफ्तार,परिवहन मंत्री ने दिया 35 पात्र लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक

 









चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित हुआ एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम 

कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 10 हजार तक मुक्त ऋण भी प्रदान

17 ब्लाकों के 34 ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र प्रदान

बलिया।। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि मिट्टी से निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा देने और कुम्हार समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नि:शुल्क विद्युत चालित चाक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 17 विकास खंडों के ग्राम प्रधानों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया है। लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक का मुक्त ऋण भी प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के दौरान 17 ब्लाकों के 34 ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत माटीकला टूल किट (विद्युत चालित चाक) 35 पात्र लाभार्थियों को वितरित की गई। इसके साथ ही माटीकला टूल किट के तहत पागमील मशीन 5 लाभार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता, बड़ी संख्या में कुम्हार समुदाय के लोग, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।