Breaking News

बलिया में 26 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, 252 जोड़े होंगे परिणय सूत्र में बंधेंगे

 




राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में सजेगा सामूहिक विवाह समारोह, प्रशासन ने तेज की तैयारियां


बलिया।। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 26 फरवरी को प्रातः 10 बजे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में संपन्न होगा, जिसमें जिले के समस्त विकास खंडों से चयनित कुल 252 लाभार्थी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे।


जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित और गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी सम्मिलित होंगे। प्रशासन की ओर से आयोजन स्थल पर बैठने, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।