Breaking News

मदरसा दारुल उलूम वारसिया में जलसा-ए- दस्तारबंदी संपन्न

 





लखनऊ,31 जनवरी।। दारुल उलूम वारसिया गोमती नगर लखनऊ के जेरे एहतिमाम जलसा-ए- दस्तारबंदी का कार्यक्रम मदरसा परिसर विशाल खंड गोमती नगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में खूसूसी ख़िताब हजरत अल्लामा मुफ्ती मुजाहिद हुसैन मिस्बाही द्वारा दिया गया।इस कार्यक्रम में हजरत गुलजार मियां के हाथों इफ्ता, फजीलत, अलमियत,किरात और हिफ्ज़ करने वाले 84 तलबा की दस्तारबंदी की गई।

इस कार्यक्रम में दारुल उलूम वारसिया के प्रबंधक शरीफुल हसन कादरी, प्रिंसिपल मौलाना जहीर अब्बास बरकाती वरिष्ठ लिपि के मास्टर कलाम, सैयद नदीम, समाजसेवक  नफीस अहमद, आशीष कुमार, सैयद मोहम्मद अमीम, मोहम्मद अलीम, के आलावा हज़ारो लोग उपस्थित रहे।