Breaking News

परिवहन मंत्री का रसड़ा विधायक पर बड़ा हमला : जिस सड़क का पैसा डीएम के खाते मे, उसको अपने पैसे से बनाने का स्वांग रचकर कुछ लोग बाद मे करते है हड़पने की तैयारी

 




मधुसूदन सिंह 

बलिया/लखनऊ ।। पिछले दिनों परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत नये साल 2026 के पहले दिन से हो गयी है। बलिया मे आयोजित एक कार्यक्रम मे बोलते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि कुछ लोग जब मै विकास की बात करता हूं, कराने की कोशिश करता हूं, तो उसमे अड़ंगा लगाते है, झूठा दुष्प्रचार करने लगते है।



कहा कि अभी कुछ दिनों पहले मेरे विधानसभा की एक सड़क जिसके लिये मैंने 48 लाख रूपये डीएम के खाते मे बनवाने के लिये भेजवाया है , उसको एक रात मे बनवा कर जनता मे दुष्प्रचार किया जा रहा है कि उसको मैंने अपने पैसे से बनाया है। दुष्प्रचार करने वाले यही लोग बाद मे विभागीय मिलीभगत से इसका भुगतान भी करा लेते है। बलिया एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा है कि कोई भी अच्छी सड़क एक रात मे नही बन सकती है। जो सड़क बनायीं गयी है, वह कब उखड़ जायेगी, बताया नही जा सकता है। वही रसड़ा सीएचसी प्रकरण पर चर्चा करते हुए श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जो अस्पताल सरकारी मद से बन रहे है, उनमे वाहवाही लूटने के लिये क्यों प्रयास हो रहा है। आप इतने दानवीर है तो स्वयं एक अस्पताल बनाकर सरकार को दे दीजिये। आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग मिड्ढी से परिखरा तक की सड़क व नाली पैसा लेकर भी आज तक नही बना पाये है, वे लोग मुफ्त मे क्या बना कर देंगे।