Breaking News

सर्व धर्म सद्भाव मकर संक्रांति महोत्सव मे 45 महानुभूतियों को दिया गया प्रयाग गौरव सम्मान

 



प्रयागराज।। भारतीय जनहित कल्याण समिति के तत्वाधान में निकट आनन्द भवन, सर्व धर्म सद्भाव मकर संक्रान्ति महोत्सव के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को 30 कुन्तल विशाल खिचड़ी भण्डारा जलपान का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग भोग प्रसाद के लिए जुटे। सर्व धर्म सद्भाव के प्रथम पाली के कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री शेखर कुमार यादव, मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद, न्यायमूर्ति श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव  मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद के साथ-साथ संस्था सचिव रजिया सुल्तान, अधिवक्ता  उच्च न्यायालय इलाहाबाद, मा० हर्ष वर्धन बाजपेई, विधायक शहर उत्तरी, सुष्मिता कानून-गो, प्रधानाचार्य जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल, प्रयागराज ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने कहा कि मकर संक्राति पर्व का बहुत बड़ा महत्व है। यह कार्यक्रम सर्व धर्म सद्भाव कार्यक्रम कौमी एकता का प्रतीक है। वही न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी को मकर संक्रान्ति के पावन स्नान पर्व की बधाई दी। साथ ही खिचड़ी का महत्व बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में बेमिसाल है। संस्था सचिव रजिया सुल्तान ने कहा कि एक देश एक पर्व यह हमारे भारत देश की पहचान है। प्रयागराज संस्कृतियों का संगम है इसलिए इस कार्यक्रम में सभी की भागीदारी रहती है।


मुख्य विशिष्ट अतिथि  केशरी देवी पटेल पूर्व सांसद फूलपुर, प्रयागराज, श्री सुरेन्द्र चौधरी, सदस्य विधान परिषद, हर्षवधन बाजपेयी विधायक शहर उत्तरी प्रयाग, प्रो गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व वाइस चान्सलर बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, मोहम्मद इब्राहिम अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम प्रयागराज एवं विशिष्ट अतिथि सुष्मिता कानून गो, प्रधानाचार्य जगत तारन गोल्डेन जुबली स्कूल, प्रयागराज, श्री राकेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता / अध्यक्ष बार एसोसिएशन हाईकोर्ट इलाहाबाद, डॉ० सोनिया तिवारी, कमला नेहरू मेमोरियल हास्पिटल, प्रयागराज फादर अजीत फांसेस, कटरा चर्च, प्रयागराज ने भी मकर संक्रान्ति के पावन स्नान पर्व की बधाई दी और खिचड़ी का महत्व बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में बेमिसाल है।


संस्था सचिव, रजिया सुल्तान ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ / बैच लगाकर स्वागत किया। इंजीनियर सरोश ने मा० शेखर कुमार यादव को अशोक चिन्ह व मिन्जा कमर ने मा० नलिन श्रीवास्तव को सरस्वती मूमेन्टो देकर स्वागत किया।


कार्यक्रम के प्रथम चरण में मा० न्यायमूर्ति के कर कमलों से समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 महानुभूतियों को प्रयाग गौरव सम्मान से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले विभूतियों मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक,अध्यक्ष बोर्ड ऑफ़ रेवेन्यू बार एसोसिएशन इलाहबाद श्री बालकृष्ण पांडेय भी शामिल रहे।मा० न्यायमूर्ति ने सभी के साथ मिलकर अपने कर कमलों से खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। लगभग 30 कुन्तल खिचड़ी की व्यवस्था देखने को मिली।


प्रथम चरण की अध्यक्षता डा० बिन्दू विश्वकर्मा डायरेक्टर विनीता हास्पिटल ने किया। संचालन डा० मनोज मिश्रा ने किया। विनीता हास्पिटल का स्वास्थ शिविर बराबर लोगों में मरीजों को स्वास्थ सम्बन्धी दवा वितरण, हेल्थ चेकअप करता रहा। स्वास्थ शिविर से सैकड़ो लोग लाभान्वित हुए।


कार्यक्रम के दूसरे चरण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन/मुशायरे का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से किया गया लोकेश शुक्ला "एक देश में एक हाल में एक रंग रहेगें, मैखान-ए भारत में एक साथ रहेगे। हम एक थे हम एक हैं हम एक रहेगें।" सुनाकर सभी को मग्नमुग्ध कर लिया।


रजिया सुल्तान ने सुनाया मंदिर में जाइये मस्जिद में जाइये उसकी तलाश है तो एक के दवारे भी जाइये। कवि उमेश श्रीवास्तव, बिहारी लाल अम्बर, सेलाल 'इलाहाबादी, नजर इलाहाबादी, विक्टर सुल्तानपुरी ने चरना पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया।


उक्त कार्यक्रम में राजकुमार द्विवेदी, नागेन्द्र अस्थाना, सरोश, मिन्ना कमर, श्याम सुन्दर सिंह पटेल, मा० कमरउद्दीन खाँ, राहिल हसन, डॉ० मजहर अब्बास, पियूष त्रिपाठी, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, जय श्रीवास्तव, स्वाति अग्रवाल, अशोक कुमार, राय साहब यादव सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

       इनको दिया गया प्रयाग गौरव सम्मान