Breaking News

मथुरा पी जी कालेज रसड़ा मे नकल करते पकड़ाया बीएड का परीक्षार्थी

 




डॉ सुनील कुमार ओझा

  बलिया।।  जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विश्वविद्यालयीय सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान माननीय कुलपति एवं कुसचिव के निर्देशन में चल रही  उड़ाका  दल के औचक निरीक्षण और सघन कैचिंग् के दौरान  उड़ाका दल-2 ने आज मथुरा पी. जी. कॉलेज, रसड़ा में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में डॉ. मनोज जयसवाल(प्रभारी), प्रो. माला कुमारी एवं डॉ. कौशल पांडेय शामिल थे।निरीक्षण के दौरान दल ने परीक्षा कक्षों का क्रमवार निरीक्षण किया और परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसी बीच बी. एड परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। उड़ाका दल ने तत्काल मामले को केंद्र व्यवस्थापक के संज्ञान में देते हुए आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की।

दल के सदस्यों ने सभी परीक्षार्थियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नकल या किसी भी अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले के विरुद्ध शक्ति से  कार्रवाही की जाएगी।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी परीक्षाओं में भी उड़ाका दल विभिन्न केंद्रों पर इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रखेगा।