श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया में विश्व मृदा दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
डॉ सुनील कुमार ओझा
बलिया।। शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस(5दिसंबर )के अवसर पर श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग की ओर से “स्वस्थ शहरों के लिए स्वस्थ मृदा” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयालानन्द राय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि संकायाध्यक्ष प्रो. धर्मेन्द्र सिंह ने शहरी क्षेत्रों में मृदा के महत्व, उसकी स्वस्थता व उपयोगिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
प्राचार्य प्रो. दयालानन्द राय ने कहा कि शहरों में मृदा संरक्षण केवल सरकार का नहीं बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। प्रदूषण, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण सीधे-सीधे मृदा स्वास्थ्य से जुड़े हुए हैं।प्रो. बृजेश सिंह ने जल एवं विभिन्न प्रकार के प्रदूषण कारकों पर जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ते औद्योगिक कचरे, प्लास्टिक, रसायनों और अव्यवस्थित नगर योजनाओं के कारण शहरी मृदा तेजी से प्रभावित हो रही है।
मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक सिंह ने स्वस्थ मृदा, उसके पोषक तत्व प्रबंधन तथा दीर्घकालिक संरक्षण के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विजयानंद पाठक, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मुनींद्र पाल, डॉ. सुधा राणा तथा डॉ. अवनीश पांडेय ने भी मृदा संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सतत कृषि को लेकर अपने बहुमूल्य विचार रखे।
पीएचडी स्कॉलर संदीप कुमार गुप्ता, मन्धाता सिंह एवं रामकुमार यादव ने भी शोध के आधार पर महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए।कार्यक्रम का संचालन विभाग की ओर से किया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




