खानम आर्ट गैलरी में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता और अरबी कैलिग्राफी कार्यशाला का आयोजन संपन्न
मुख्य अतिथि रवीन्द्र कुशवाहा ने कलाकार बच्चों को किया प्रोत्साहित
प्रयागराज।खानम आर्ट गैलरी में चल रही निःशुल्क कार्यशाला में आज जिला स्तरीय प्रतियोगिता और अरबी कैलिग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न माध्यमों से अपनी कलाकृति बनाई और अपनी कल्पना को एक खूबसूरत उड़ान दी। कल, पारंपरिक कला पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने वॉटर कलर स्केचिंग और नेचर स्केचिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई।
आज के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चित्रकार रवींद्र कुशवाहा , जो राज्य ललित कला अकादमी के सदस्य हैं, ने बच्चों की कलाकृतियों की प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया। कैलीग्राफी आर्टिस्ट मुसाब आदिल ने सुंदर कैलीग्राफी का लाइव डेमोंसट्रेशन दिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. ज़ाहेदा खानम, नेशनल आर्टिस्ट, प्रयागराज और डायरेक्टर, खानम आर्ट गैलरी ने किया। बच्चों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वार्षिक समारोह में प्रदान किया जाएगा।
6 दिसंबर को खानम आर्ट गैलरी का 5वां वार्षिक समारोह का बड़ा कार्यक्रम क्रिएटिव वुमन्स अवार्ड शो है, रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मंत्री और सांसद, मुख्य अतिथि के रूप में होंगी सम्मानित इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई क्रिएटिव महिलाओं को रीता बहुगुणा जोशी सम्मानित करेंगीं।






