Breaking News

निर्भय सिंह व टीम रेल मंत्रालय की पहल पर नौरंगा में पहुंची ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

 












डॉ सुनील कुमार ओझा

बलिया (बैरिया)।। बैरिया तहसील क्षेत्र के नौरंगा ग्राम पंचायत अंतर्गत भुवालछपरा स्थित फेकू बाबा मंदिर प्रांगण में शनिवार को ‘स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस’ के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर निर्भय सिंह, आई.आर.टी.एस. एवं टीम रेल की पहल पर आयोजित हुआ, जिसे क्षेत्रवासियों ने जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।


सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुँचकर नेत्र जाँच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, शुगर एवं ब्लड प्रेशर जाँच जैसी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं एवं चश्मे भी वितरित किए गए।


शिविर में ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं विज़न थेरेपी विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अब्दुल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ जीत, जनरल फिजिशियन डॉ. रजनीश सिंह तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज कुंवर ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में राज मंगल ठाकुर, उधारी ठाकुर, भोला साह, राजू ठाकुर, रोहित पाण्डेय, मुन्ना ठाकुर, रविन्द्र पाण्डेय, शिवजी ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, अमर नाथ मिश्रा, अच्छेलाल चौबे, नीरज राम, जीतन बारी एवं रामेश्वर राम सहित अनेक स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


ग्रामीणों ने निर्भय सिंह व टीम रेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचलों में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों की निरंतरता होनी चाहिए।