Breaking News

जिले में 25 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान, हर पात्र का बनेगा आयुष्मान कार्ड

 





बलिया।। जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाना अनिवार्य है। जिला प्रशासन के अनुसार कई ऐसे लाभार्थी परिवार हैं, जिनमें किसी एक सदस्य का ही कार्ड बना है या कई सदस्यों के कार्ड अभी तक जारी नहीं हुए हैं। जनपद में अब भी बड़ी संख्या में पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने शेष हैं। 


इसी के साथ 70 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों का 100 प्रतिशत पंजीकरण कराना भी अत्यंत आवश्यक बताया गया है। पात्र लाभार्थी अपने कार्ड आयुष्मान ऐप, सूचीबद्ध चिकित्सालयों और जन सेवा केंद्रों के माध्यम से बनवा सकते हैं। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बृहद शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चितबड़ागांव (ग्राम पंचायत: उसरौली),ब्लॉक: सोहाव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांसडीह/ब्लॉक बांसडीह सभागार भवन, ग्राम पंचायत छाता, ब्लॉक दुबहड़, बलिया जिला प्रशासन ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में शिविरों पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ सुनिश्चित करें।