Breaking News

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बलिया के ज्ञानेंद्र नाथ सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित

 




डॉ सुनील कुमार ओझा 

देहरादून।। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बलिया जनपद के जिला प्रमुख श्री ज्ञानेंद्र नाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की घोषणा हुई है। यह चयन बलिया जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।


श्री सिंह वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलिया के जिला प्रमुख हैं तथा पूर्व में नगर उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को दिशा प्रदान कर चुके हैं। वे श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष हैं एवं उनकी शिक्षा दीक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी से हुई है। वे बलिया जनपद के संवरा गांव के निवासी हैं।


इस घोषणा के बाद बलिया एबीवीपी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

शुभकामना प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से बलिया विभाग संयोजक यीशु प्रताप, जिला संयोजक रवि गुप्ता, सह संयोजक अभिषेक यादव, अंकित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

साथ ही शैक्षणिक जगत से भी बधाइयों का तांता लगा रहा—जिनमें विभाग प्रमुख डॉ. अनिल कुमार तिवारी, नगर अध्यक्ष डॉ. विवेक राय, हरेंद्र नाथ मिश्रा, डॉ. कृष्ण साहू, अनुराग पांडे, डॉ. वामिक कलम, डॉ. गोपाल पांडे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


पूर्व कार्यकर्ताओं में आलोक सिंह मोनू, प्रीतम प्रजापति, राकेश गुप्ता, बिट्टू तिवारी, मयंक, प्रशांत राय बंटी एवं आलोक शुक्ल समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।