शनि व बुध बनाने जा रहे है नवपंचम राजयोग, इन तीन राशियों की खुलने जा रही है लाटरी
लखनऊ।। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय के देवता शनि और व्यापार के दाता बुध एक-दूसरे से 120 डिग्री होते है तो नवपंचम राजयोग का निर्माण करते है। इस बार यह 7 दिसंबर 2025 को होने जा रहा है,जिससे तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
नवपंचम राजयोग
नवग्रह में शनि को महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है। जो एक राशि में लंबे तक रहते हैं। ऐसे में इसका असर 12 राशियों के जीवन में लंबे समय तक देखने को मिलता है। इतना ही नहीं शनि एकलौता ऐसा ग्रह है जिसके पास साढ़े साती और ढैय्या का हक है। हर एक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार जरूर शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। शनि एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। ऐसे में शनि एक राशि में दोबारा आने में 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि की स्थिति की बात करें, तो इस समय वह गुरु की राशि मीन में विराजमान है। वह अगले साल 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण हो सकता है। ऐसे ही शनि दिसंबर माह में वृश्चिक राशि में विराजमान बुध के साथ संयोग करके पावरफुल नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 7 दिसंबर को दोपहर 10 बजकर 24 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से 120 डिग्री पर 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है।इससे निम्नलिखित तीन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है.....
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि-बुध का नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि की कुंडली के दशम भाव में शनि और नवम भाव में बुध विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह अच्छा जाने वाला है। इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में भी काफी लाभ मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे किसी प्रोजेक्ट में अच्छी सराहना हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारी और बॉस आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले समय में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी के भी कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए बुध-शनि का नवपंचम राजयोग शुभ हो सकता है। बुध इस राशि की कुंडली में दूसरे और शनि सप्तम भाव में रहेंगे। व्यापार में नई दिशा मिल सकती है। आपका रुका हुआ जीवन एक बार फिर पटरियों पर वापस आ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेंगी। दैनिक आय में आ रही रुकावटें दूर होगी। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी। इसके अलावा जिन जातकों के विवाह में देरी हो रही है, तो समझ लें कि अब शुभ समय आ गया है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। इसके अलावा नई नौकरी में हो रहा विलंब अब समाप्त हो सकता है। आप इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। आपकी वाणी में बदलाव आएगा, जिससे आपकी बातचीत की क्षमता अच्छी हो सकती है।
मीन राशि
इस राशि का लग्न भाव में शनि और बुध आठवें भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में इन दोनों के ग्रहों के संयोग से बना नवपंचम राजयोग इस राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आय में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी बदलने या फिर नई नौकरी ज्वाइन करने का ये अच्छा समय है। बेकार के खर्चों से निजात मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। मन में लंबे समय से चली आ रही मायूसी, थकान, उदासी आदि से निजात मिल सकती है। भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिल सकता है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आत्म विश्वास और पराक्रम में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।
घोषणा : इस लेख को ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


