Breaking News

जे. एन. सी. यू में मिशन शक्ति 5:0 के अंतर्गत 'महिला सशक्तिकरण के विविध पक्ष' पर व्याख्यान का आयोजन

 




बलिया।। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय  में भाषा संकाय द्वारा मिशन शक्ति 5:0 के अंतर्गत 'महिला सशक्तिकरण के विविध पक्ष' पर  व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता डॉ. सरिता पाण्डेय,सहायक आचार्य,अंग्रेजी विभाग ने कहा कि स्त्री संघर्ष की लंबी दास्तान है। स्त्रियों ने अपने अधिकारों के लिए जो लड़ाई लड़ी है,उसमें पुरुषों ने भी सहभाग किया है।  स्त्रियां समाज में हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आज एक जरूरत है कि समाज में बेटी-बेटा के फर्क से ऊपर उठकर समान शिक्षा समान अवसर प्रदान किया जाय। स्त्री जीवन में बहुत ही बदलाव आया है। यह बदलाव हमारे समाज के विकास को दर्शाता है। 


 सिमोन द बोउवार ने कहा है कि स्त्री पैदा नहीं होती बनायी है। आज भारतीय समाज में स्त्री सशक्त हो रही है।कार्यक्रम का स्वागत वक्तव्य डॉ.प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया।संचालन डॉ.प्रवीण नाथ यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ.संदीप यादव ने किया।इस अवसर पर डॉ.अजय चौबे,डॉ.अभिषेक मिश्र,डॉ.अनुराधा राय, डॉ.छविलाल, डॉ.विनीत सिंह,डॉ.योगेश उत्तम, डॉ विनय कुमार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।