Breaking News

उत्तर प्रदेश में 46 आईएएस अफसरों का तबादला, 10 जिलों को मिले नए जिलाधिकारी

 





लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई मंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष और विभागीय सचिव शामिल हैं।


जारी आदेश के अनुसार बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है, जबकि राजेश प्रकाश को विंध्याचल मंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। भानु चंद गोस्वामी मेरठ मंडल के आयुक्त बने हैं और रूपेश कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त बनाया गया है। धनलक्ष्मी को मत्स्य विभाग का महानिदेशक, संजय कुमार को सचिव मानवाधिकार आयोग तथा अटल कुमार राय को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।


ऋषिकेश भास्कर को राजस्व विभाग का सचिव एवं राहत आयुक्त बनाया गया है। मयूर माहेश्वरी विद्युत उत्पादन निगम और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। विजय किरण आनंद को वर्तमान पद के साथ औद्योगिक विकास प्राधिकरण, एनआरआई सेल और लीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


राहुल पांडे को विशेष सचिव राज्य कर विभाग नियुक्त किया गया है। वहीं अतुल वत्स को हाथरस, पुलकित गर्ग को चित्रकूट, अमित पाल को कौशांबी, विपिन कुमार जैन को बलरामपुर, सत्य प्रकाश को ललितपुर और अश्वनी कुमार पांडे को श्रावस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।


राजा गणपति आर को सीतापुर, कृतिका ज्योत्स्ना को बस्ती, शिवशरणप्पा जी.एन. को सिद्धार्थनगर और अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इस प्रकार राज्य के दस जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती हुई है।


अमनदीप दुली को अपर आयुक्त मनरेगा, हिमांशु नागपाल को नगर आयुक्त वाराणसी और नंद किशोर कलाल को गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने हैं।


प्रखर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी, योगेंद्र कुमार को अलीगढ़, महेंद्र कुमार सिंह को रामपुर, वंदिता श्रीवास्तव को कुशीनगर, गुलाबचंद को महाराजगंज, सचिन कुमार सिंह को अमेठी और रणविजय सिंह को बिजनौर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।


अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी विभाग, अक्षत वर्मा को विशेष सचिव नियोजन विभाग, ऋषिराज को प्रयागराज विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, गुंजन द्विवेदी को नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण फिरोजाबाद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


मधुसूदन हलगी को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव, पवन अग्रवाल को विशेष सचिव गृह विभाग, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को रेशम विभाग में विशेष सचिव तथा अनुराग जैन को अयोध्या विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा सूरज पटेल को ब्रज तीर्थ विकास परिषद का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। इशा दुल्हन को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स का प्रबंध निदेशक और रवीश गुप्ता को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।


सरकार ने इस तबादले के जरिए प्रशासनिक व्यवस्था में गति और पारदर्शिता लाने की मंशा जाहिर की है। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल आगामी महीनों में होने वाले कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।