नव गठित महिला शिक्षक संघ,का कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण सम्पन्न
बलिया।। बुधवार दिनांक 03.09.25 को नव गठित महिला शिक्षक संघ,जनपद बलिया की नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष किरण भारती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,बलिया मनीष कुमार सिंह से कार्यकारिणी विस्तार और शपथ ग्रहण के पश्चात परिचयात्मक मुलाकात की।इस प्रतिनिधि मंडल में नव गठित जिला महामंत्री प्रियंका सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया राय, उपाध्यक्ष विजेता सिंह,सुमन चतुर्वेदी,मंत्री वंदना यादव,मंत्री सुनीता सिंह,मंत्री मंजू गुप्ता,संगठन मंत्री पुष्पांजलि श्रीवास्तव,मीडिया प्रभारी शर्मिला सिंह,सह संगठन मंत्री स्नेहा,जिला कार्यकारिणी सदस्य इफरत आरा,शबाना परवीन,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी(रसड़ा),नीनू गौतम(सोहांव),अनु सिंह(वेरुवारबारी),अंजू सिंह(मनियर),शर्मिला सिंह(हनुमानगंज),कुमारी स्नेहस्वरी,सावित्री यादव,गीता सिंह, दीपिका सिंह एवं अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।