Breaking News

बीजेपी कार्यकर्ताओ ने अखिलेश यादव का फूंका पुतला

 




सुखपुरा बलिया।।सपा कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ स्थित बांसडीह विधायक केतकी सिंह के आवास पर प्रदर्शन किया गया।आवास पर विधायक केतकी सिंह की लड़की अकेले थी,जो अराजकता पर उतारू सपा कार्यकर्ताओ के प्रदर्शन से काफ़ी डर कर सहमते हुए अपनी मां को सूचित किया ।जब विधायक केतकी सिंह को इसकी जानकारी हुई तो वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गई।





सपा के इस प्रदर्शन से बेरुआरबारी मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल अध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में सुखपुरा चौराहे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।इस मौके पर प्रमोद सिंह,जिंजी सिंह,अप्पू सिंह ,उमेश सिंह,अनिल सिंह,अशोक यादव,प्रिंस सिंह,प्यारेलाल चौहान,अंजय गुप्ता,ओमप्रकाश सिंह ,राजू सिंह ,दिनेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।