Breaking News

उ0 प्र0 बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने विनोद कुमार मिश्रा, अभिषेक सिंह को मिली महामंत्री की कमान

 



बलिया।। रविवार दिनांक 24.08.2025 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत उ0 प्र0 बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन, जनपद शाखा बलिया का द्विवार्षिक चुनाव राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बलिया के सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जनपदीय अध्यक्ष  वेद प्रकाश पाण्डेय एवं कुष्ठ इकाई संघ के अध्यक्ष  शम्भूनाथ सिंह को चुनाव अधिकारी बनाया गया।



 इस मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर  विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष राय, उपाध्यक्ष पद पर  राकेश गोड़,  छट्ठू राम व  दिलीप श्रीवास्तव तथा महामंत्री पद पर  अभिषेक सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर  आनन्द कुमार तथा सम्प्रेक्षक पद पर  संतोष गुप्ता को चयनित किया गया। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष  देव प्रकाश सिंह एवं संचालन  विनोद मिश्रा के द्वारा किया।