Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव जितने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, जलाएं पटाखे

 





अखिलेश सैनी 

रसड़ा बलिया।। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर रसड़ा के भाजपा नेताओं ने जमकर खुशियां मनाई। भाजपा नेता संदीप सोनी वह संदीप केसरा ने समर्थकों के साथ रसड़ा गांधी पार्क में  जमकर पटाखा जलाया और एकदूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। भाजपा नेता संदीप केसरा ने कहा कि दिल्ली की जीत, देश की जनता और भाजपा के नीतियों की जीत है। और कहां की भाजपा द्वारा बंटेंगे तो कटेंगे के नारे को दिल्ली की जनता ने समझा और भाजपा को पूर्ण बहुमत की बड़ी ताकत सौंपी है। जो देश के जनता की बड़ी जीत है। यह तय हो गया कि अब दिल्ली का विकास अब तेजी से होगा। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण सिंह, संजय जयसवाल ,हर्ष नारायण सिंह, अनिल सिंह ,कामेश्वर सिंह उर्फ डब्लू सिंह , समेत अनेक पार्टी नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।