Breaking News

मुक्तिनाथ धाम का 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार से होगा कायाकल्प, प्रभारी मंत्री ने किया शिलान्यास

 







 

कोटवा नारायण पुर ,रविवार ।। कोटवा नारायणपुर स्थित बाबा मुक्तिनाथ धाम में पर्यटन विभाग द्वारा 1 करोड़ 35 लाख 97 हजार की लागत से स्वीकृत मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने विधिवत पूजन अर्चन के साथ शिलान्यास किया । सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि योगी सरकार धार्मिक एवं ऐतिहासिक  स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं । मुक्तिनाथ महादेव स्थल के पर्यटन केंद्र बनने से इस क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी एवं धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के अथक प्रयास से वर्षों की क्षेत्रीय जनता की मांग पूर्ण हुई हैं । उन्होंने अपने को इस अवसर पर उपस्थिति से गौरवान्वित महसूस करते हुए आयोजकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया । 


परियोजना के प्रस्तावक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना क्षेत्र के बदौलत ही मेरी पार्टी एवं आम जन में पहचान हैं इस कर्ज को मैं मरते दम तक पूरा करूंगा । कहा कि जनता ने अवसर दिया था मैने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का प्रयास किया , विकास की गति धीमा जरूर हुई हैं लेकिन रुकी नहीं हैं । आगे अवसर मिलेगा तो पुनः दुगनी रफ्तार से क्षेत्र को राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने का प्रयास करूंगा । पर्यटन कार्य के शिलान्यास से स्थानीय क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल रहा फेफना विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाला एक और महत्वपूर्ण कदम।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ जी, श्री विद्यासागर राय जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष, वाराणसी एवं श्री कृष्ण बिहारी राय जी, प्रदेश उपाध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री अंजनी राय जी, श्री विनोद सिंह जी प्रधान, श्री शिवानंद राय जी प्रधान भरौली, श्री सूर्य देव राय जी, श्री रोहित राजभर जी प्रधान प्रतिनिधि एवं श्री चंद्रमणि राय जी, गढ़हा विकास मंच अध्यक्ष, पूर्व प्रमुख श्री शारदानंद राय जी , श्री नगीना चौधरी जी, श्री झब्बन राय जी, श्री संजय राय जी, श्री जगदीश राय जी, श्री गणेश गुप्ता जी, श्री अखिलेश राय जी, श्री राकेश राय जी, श्री नरवदेश्वर राय जी, श्री जय शंकर राय जी, श्री कमलेश राय जी, श्री हरि शंकर राय जी सहित क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।