Breaking News

शुक्रवार से सभासदों की भूख हड़ताल / आमरण अनशन शुरू, डेढ़ साल मे हुए 15 करोड़ के खर्च का सभासदों ने मांगा हिसाब

 





बलिया नपा के अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के भ्रष्टाचार के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय पर सांकेतिक तालाबंदी


बलिया।।विगत छ: दिनों से कर्मिक अनशन पर बैठे सभासदो का कुम्भकर्णी निद्रा मे सोये चेयरमैन, ईओ और जिला प्रशासन के कानों तक लोकतान्त्रित तरीके से अपनी आवाज़ को पहुँचाने के लिए शुक्रवार से भूख हड़ताल / आमरण अनशन शुरू करने की गुरुवार को घोषणा की। इसमें अमित दूबे के संग अन्य चार सभासद भी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

बता दे की सभासदों द्वारा गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नपा अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के भ्रष्टाचार के विरोध में नगर पालिका कार्यालय मे तालाबंदी की। इस तालाबंदी मे कर्मचारियों ने सभासदों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर समर्थन दिया। नगर पालिका कर्मचारी और कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष  भारत भूषण मिश्रा ने सभासदो के साथ सामूहिक सांकेतिक तालाबंदी मे शामिल रहे ।



      धरना स्थल शहीद पार्क चौक क्रमिक अनशन स्थल पर महिला सभासद संगीता देवी, मधुलिका गुप्ता, निशा रावत, अनन्या यादव, काजल सोनी, शबनम निसार, शाबिया, गीता देवी, पम्मी सिंह, निधि गुप्ता, सोनी यादव, रंजना, बबिता देवी, पुष्पा देवी मौजूद रही। जिसमे ललित चौधरी के सभासद संघ अध्यक्ष ने सात फ़रवरी को आमरण अनशन "भूख हड़ताल" का ऐलान किया जिसमे मुख्यरूप से आमरण अनशन /भूख-हड़ताल में अनशनकारी सभासद अमित दुबे, मुकेश यादव सभासद प्रतिनिधि सतेंद्र गोड, इरफ़ान खान लक्की, राजीव रंजन* बैठेंगें। श्रीl अमित दूबे ने कहा कि विगत डेढ़ सालों मे नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विकास के नाम पर 15 करोड़ का भुगतान करके जो घोटाला हुआ है, उसका चेयरमैन साहब हिसाब  दे mi

 अनशन स्थल पर मुख्य रूप से *सभासद प्रेरक गुप्ता गौरव, सूरज तिवारी, अशोक सिंह, ददन यादव, विनोद सिंह, सुमित मिश्रा, पवन गुप्ता, पप्पू खरवार, दिलशाद अहमद, यशवंत सिंह,जितेन्द्र यादव,ललित चौधरी,धर्म भारती, सभासद प्रतिनिधि सतेन्द्र गोड़, आसिफ अली, जीतेन्द्र यादव, रवि वर्मा, जीतेन्द्र साह,आलाउदिन खान,हीरा लाल जी ,मनोज गुप्ता,संजय यादव, राजीव रंजन* सभी मौजूद रहे।