Breaking News

पर्यावरण संरक्षण के लिये अधिकाधिक पौधरोपण का लें संकल्प : उप जिलाधिकारी रसड़ा






अखिलेश सैनी

रसड़ा बलिया।।बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक तरफ सरकार अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वहीं जरूरत है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बखूबी समझें तथा अधिकाधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लें। वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत शनिवार को रसड़ा तहसील परिसर में पौधरोपण के पश्चात आयोजित संगोष्ठी को  संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने उपर्युक्त बाते कहीं। 

इसके पूर्व उन्होंने रसड़ा की रेंजर स्वाति सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह के साथ एक दर्जन से अधिक पीपल, बरगद, आम सहित अन्य पौधे रोपण कर सभी से एक-एक पौधे लगाए जाने का आह्वान किया गया। वन क्षेत्राधिकारी स्वाति सिंह ने कहा कि जिस तरह मानव प्रदूषित वातावरण का शिकार हो रहा है उसका एक मात्र विकल्प अधिकाधिक पौधरोपण ही है। मानव जीवन में वृक्षों को एक विशेष योगदान है और धरा का आभूषण वृक्ष मनुष्य के लिए संजीवनी हैं। वन विभाग दरोगा धर्मेंद्र कुमार, सूर्यनाथ ठाकुर आदि उपस्थित रहे।