Breaking News

क्षत्रिय भारत महासभा का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में हुआ विलय, समाज की एक जुटता के लिये उठाया गया यह कदम



बलिया।। क्षत्रिय समाज को एक जुट करने की मुहिम में लगे क्षत्रिय समाज के दो संगठनों ने समाज की भलाई के लिये शनिवार को एक होने की घोषणा किये। इसकी घोषणा क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्वांचल प्रान्त के अध्यक्ष उग्रसेन सिंह ने क्षत्रिय भारत महासभा के बलिया स्थित कार्यालय पर संयुक्त रूप से की। इन दोनों नेताओं का मानना है कि टुकड़े टुकड़े में अपनी अपनी ढपली व राग बजाने से क्षत्रिय समाज का भला नहीं हो सकता है। समाज का भला तभी हो सकता है ज़ब हम लोग एक जुट होकर रहे।








दोनों नेताओं ने कहा कि क्षत्रिय समाज अन्य समाज के लोगों का रक्षक हुआ करता था लेकिन देश की जातिवादी राजनीति के चलते क्षत्रिय समाज दिनोदिन हाशिये पर जा रहा है। कहा कि समाज के अन्य लोगों की रक्षा हम तभी कर सकते है ज़ब हम लोग संगठित और ताकतवर होंगे।यह तभी हो सकेगा ज़ब देश के सभी क्षत्रिय समाज के लोग एक मंच और एक झंडे के नीचे एकत्रित होने का काम करेंगे। क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि एकता की शुरुआत आज बलिया से हो गयी है। वह दिन अब दूर नहीं है ज़ब देशभर के क्षत्रिय समाज के लोग एक मंच पर एक साथ खडे दिखायी देंगे।







इस अवसर पर क्षत्रिय भारत महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष उग्रसेन सिंह व अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम व भगवान श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षत्रिय भारत महासभा के प्रांतीय महासचिव आनंद प्रकाश सिंह, जिला संरक्षक जयंत सिंह, जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, मोहन सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी, मंजय सिंह जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, मान्धाता सिंह संरक्षक गड़वार मंडल, उपेंद्र नाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष गड़वार, जय नारायण सिंह जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, अमरनाथ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, धनंजय सिंह उपाध्यक्ष नवानगर, मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष ब्लॉक दुबहड़, रामकिंकर सिंह सदस्य जिला कार्यकारिणी, जितेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी, अतुल सिंह, कौशल सिंह जिला उपाध्यक्ष, शशिदेव सिंह जिला सचिव, आदित्य सिंह ब्लॉक सचिव आदि लोग उपस्थित रहे।





वही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के डॉ महेश्वर सिंह प्रदेश महा महामंत्री, रणजीत शाही प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ, पीयूष प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री, संजय कुमार सिंह प्रदेश सचिव, अरुण कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री, डॉ नागेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष आजमगढ़, रविंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष गोरखपुर, बाल्मीकि सिंह संगठन मंत्री गोरखपुर, कृपा शंकर सिंह उपाध्यक्ष मऊ, ओमप्रकाश सिंह जिला अध्यक्ष मऊ और लालू सिंह जिला अध्यक्ष गोरखपुर मौजूद रहे।