Breaking News

नरही पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले 02 अभियुक्त क़ो किया गिरफ्तार,कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कच्ची शराब बनाने वाली सामाग्री बरामद




नरही बलिया।। पुलिस अधीक्षक एस0 आनन्द  के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार 17.12.2023 को उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय मय हमराह देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति के दौरान मुखबिरी सूचना पर बड़काखेत गंगा नदी के किनारे के पास से 02 नफर अभियुक्तगण 1. दुर्गेश राम पुत्र मिठ्ठू राम निवासी कोट मझरिया थाना नरही जनपद बलिया 2. राज नरायन उर्फ युगुल पुत्र हरिहर यादव निवासी इच्छा चौबे का पुरा थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार करने में सफल हुए है।इनके कब्जे से 02 जरिकेन में 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक झोले में 1/2 किग्रा0 यूरिया, 1/2 किग्रा0 नमक, 1/4 किग्रा0 फिटकरी, 1/2 किग्रा0 नौशादर व 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय बलिया  भेजा गया ।




                    बरामदगी

1. 02 अदद देशी तमंचा .315 बोर ।

2. 40 ली0 अवैध देशी कच्ची शराब ।

3. एक झोले में 1/2 किग्रा0 यूरिया, 1/2 किग्रा0 नमक, 1/4 किग्रा0 फिटकरी, 1/2  किग्रा0 नौसादर ।


              पंजीकृत अभियोग क्रमश

1. मु0अ0सं0 044/2021 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द क्रिया कलाप निवारण अधि0 थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया ।

2. मु0अ0सं0 166/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नरही जनपद बलिया ।

                गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0  मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही जनपद बलिया ।

2. हे0का0 दुर्गादत्त राय प्रजापति थाना नरही जनपद बलिया ।

3. हे0का0 जय प्रकाश यादव थाना नरही जनपद बलिया ।