Breaking News

बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले बलात्कारी और दो अन्य वारंटियों क़ो नगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार


                        चित्र - गिरफ्तार दो वारंटी 

संतोष कुमार द्विवेदी 

नगरा, बलिया।। स्थानीय पुलिस ने दो वांछित वारंटियों के साथ बालिका क़ो बहला फुसला कर लें जाकर दुष्कर्म करने वाले बलात्कारी क़ो गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 बता दे कि नगरा थाना क्षेत्र के एक गॉव में पड़ोसी युवक बालिका को बहला फुसला कर बगीचे में ले जाने के बाद दुष्कर्म किया, जिससे बालिका लहूलुहान हो गयी। बालिका जब घर पहुंची तो परिजनो को घटना की जानकारी हुई।पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई है।

          नगरा थाना क्षेत्र के एक गॉव के युवक का पड़ोसी के घर आना जाना था।युवक पड़ोसी घर के बालिका को बहला फुसला कर बगीचे में ले गया और बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना से बालिका लहूलुहान हो गयी और रोते बिलखते हुए घर पहुंची।बालिका के माँ का देहांत हो गया है, सौतेली माँ के साथ रहती है।पिता कहीं बाहर रहकर मजदूरी करता है। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की माँ बालिका के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को भी पकड़कर थाने ले आई। थाने पर आरोपी युवक से क्षेत्राधिकारी रसड़ा मोहम्मद फहीम कुरैशी ने पूछताछ करने के बाद बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी भी थाने लाया गया है।




वही नगरा पुलिस ने रविवार को विभिन्न मामलो से जुड़े दो वारंटियो को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि नगरा थाने के उप निरीक्षकगण राकेश सिंह व समरेंद्र कुमार मिश्र मय हमराह न्यायालय के निर्देश पर आबकारी एक्ट के आरोपी थाना क्षेत्र के सेमरी मठिया निवासी सुभाष राम पुत्र जद्दू राम तथा धारा 420 भादवि के आरोपी रनऊपुर निवासी संतोष यादव पुत्र शिव नारायण यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।