Breaking News

इरफ़ान उर्फ़ पप्पू हत्याकांड का बांसडीह पुलिस ने किया खुलासा :अवैध संबंध में माशूका ने दूसरे माशूक संग मिलकर की थी हत्या




बांसडीह बलिया।। 9 नवंबर को बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के बंकवा गांव में फेके गये शव के राज का राजफाश स्थानीय पुलिस ने करते हुए हत्याकांड में शामिल दोनों अभियुक्तों को हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, रक्तरंजित रस्सी व कपड़ो के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस सफलता में मृतक का मोबाइल सहायक बना है।

                घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनाक 09.11.2023 को वादी  सिराजुद्दीन हुसैन पुत्र अली हुसैन नि0ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया द्वारा दशरथ वर्मा के खेत में अपने पुत्र इरफान अली उर्फ पप्पू की गला रेत कर हत्या करके प्लास्टिक की बोरी से बांध कर शव फेकने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना बांसडीह कोतवाली) द्वारा प्रारम्भ की गयी। दौराने विवेचना संदिग्ध मोबाइल नम्बर के सीडीआर का विश्लेषण, परिस्थितिजन साक्ष्य से अभियुक्तगण भीम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी यदुवशी नगर पदमिनिया थान कृष्णगढ़, जिला आरा भोजपुर बिहार हालमुकाम 08/P/01RAILEND ROAD थाना सिरामपुर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल व  दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह नि0ग्राम बकवां थाना बांसडीह जनपद बलिया की संलिप्ता पायी गयी । 






हत्यारोपी दीपिका के बयान के अनुसार मृतक इरफान अली उर्फ पप्पू पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम बंकवा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया व दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बंकवा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया  के बीच आपसी सम्बन्ध था । दीपिका सिंह के पति कलकत्ता में रहकर  ग्लास हिन्दूस्तान नेशनल फैक्ट्री में नौकरी करते हैं।  दीपिका सिंह का  कलकत्ता अपने पति के पास आना जाना था । कलकत्ता में रहते हुये दीपिका सिंह का सम्बन्ध दूधिये भीम यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम यदुवंशी नगर पदमनिया, थाना कृष्णागढ, जिला आरा भोजपुर बिहार, हा0मु08/9/ 1 RAI LAND ROAD सिरामपुर जिला हुगली  पश्चिम बंगाल  से सम्बन्ध हो गया लेकिन अशोक सिंह के ड्यूटी पर चले जाने  के बाद इरफान अली उर्फ पप्पू द्वारा फोन किया जाता रहा, जो भीम यादव को नागवार लगता था।जिससे दीपिका सिंह और भीम यादव ने कोलकाता में  इरफान को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

दीपिका सिंह दिनांक 31.10.2023 को भीम यादव के साथ कलकत्ता से बलिया ग्राम  बंकवा , जनपद बलिया आकर रहने लगी ।  पूर्व योजना के अनुसार दीपिका सिंह की गांव में आकर इरफान से जरिये दूरभाष वार्ता होने लगी औऱ दिनांक 08/09.11.2023 की रात्रि में इरफान अली उर्फ पप्पू जैसे ही महिला के घर, बुलाने पर आया अभियुक्त भीम यादव ने बगल में रखी जूट की  रस्सी से इरफान अली का गला दीपिका सिंह की मदद से दबा दिया। जिसके कारण इरफान अली बेहोश होकर जमीन पर  गिर गया। इरफान जिंदा न बचे इस लिये दोनों ने मिल कर गला रेत कर सिर के हिस्से को  बोरी में  भरकर पास के खेत में फेंककर अभियुक्त भीम यादव  मृतक इरफान का मोबाइल व चाकू लेकर चला गया ।

तत्पश्चात घटना के बाद मृतक के मोबाइल की  सीडीआर प्राप्त की गयी । सीडीआर के विश्लेषण व परिस्थिजन्य/तकनीकी साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों से मृतक इरफान एवं दीपिका एवं भीम यादव के आपस में वार्ता के क्रम में दीपिका सिंह व भीम की संलिप्तता पायी गयी। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त भीम यादव की गिरफ्तारी  8/P/1RAILEND ROAD थाना सिरामपुर जिला हुगली पश्चिम बंगाल से की गयी। जिसके बाद ट्रांजिट रिमाण्ड माननीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल के समक्ष प्रस्तुत कर रिमांड की याचना की गयी,जिस पर माननीय न्यायालय एजीजेम सिरामपुर हुगली पश्चिम बंगाल द्वारा 03 दिवस का रिमाण्ड स्वीकृत किया गया। अभियुक्त भीम यादव से पूछताछ करने से अभियुक्ता दीपिका सिंह पत्नी अशोक सिंह निवासी ग्राम बंकवा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया की भी संलिप्ता बतायी। दीपिका सिंह की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने घटना को स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू , रस्सी आदि की बरामदगी सुनिश्चित की गयी है । 






               संबंधित अभियोग

1. मु0अ0सं0 491/23  धारा 302,34.भादवि थाना कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया 

                बरामदगी का विवरण

1. हत्या में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज खून लगा चाकू

2. हत्या में प्रयुक्त 01 अदद जूट की रस्सी 

3. 02 अदद एण्ड्राइड मोबाइल

4. खून से लगा 01 अदद रेडिमेट अण्डर बीयर 

      गिरफ्तार करने वाले अधि/कर्म गण का नाम

1. प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बांसडीह, बलिया

2. हे0का0 रोहित यादव (सर्विलांस सेल बलिया )

3. हे0का0 जसबीर सिंह (सर्विलांस सेल बलिया )

4. का0 विकास कुमार (सर्विलांस सेल बलिया )

5. का0 धीरज मौर्या थाना बांसडीह, बलिया

6. का0 जय प्रकाश यादव थाना बांसडीह, बलिया