गड़वार पुलिस ने 363/366ए/376 भा0द0वि0, धारा 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बलिया।।पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित/फरार अभियुक्तों/वारण्टियीं अभियुक्तों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 संजय शुक्ल के नेतृत्व में दिनांक 13.11.2023 को थाना गड़वार पुलिस टीम के उ0नि0 कमलेश पाठक मय हमराह का0 विशाल गौतम द्वारा मुखबीरी सूचना पर मु0अ0सं0 201/23 धारा 363/366ए/376 भा0द0वि0, धारा 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वाँछित अभियुक्त नीरज कुमार पासवान पुत्र नेमचन्द्र पासवान निवासी ग्राम सिंहाचवर थाना गड़वार बलिया उम्र 21 वर्ष को चिलकहर बाजार रेलवे स्टेशन मोड के पास से समय 10.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।








