Breaking News

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक दिसंबर 2023 में जाएंगे हड़ताल पर,21 दिसंबर है संभावित तिथि




बलिया।।पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश व्यापी आह्वान पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक दिसंबर में हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं। बता दे कि पिछले 6 माह पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह की 21 तारीख को पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों द्वारा कोई न कोई आंदोलन / कार्यक्रम किया जाता रहा है। इस लिए आगामी 21 दिसंबर को कर्मचारी हड़ताल पर जायेंगे इसकी पुरी संभावना है।जिसके क्रम में दिनांक 21 नवंबर से एक अभियान चलाकर प्रदेश के कर्मचारीयों- शिक्षकों से एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया जा रहा है।






              जनपद बलिया में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया के कार्यालय से आज इसकी शुरुआत हुई  जिसमें अरबन मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ, राजकीय वाहन चालक संघ, बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन (पुरुष/ महिला), चिकित्सा स्वास्थ्य मिनिस्ट्रीयल संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (स्वास्थ्य विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर हड़ताल हेतु मतदान किया! 

             इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय सहित अक्षैबर नाथ पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, जितेन्द्र कुमार, राजेश रावत, आशुतोष राय,वाइ डी मिश्रा,विनय प्रकाश, शशि सिंह, हैदर अली,ओम प्रकाश पाण्डेय,सोनू कुमार, रितेश श्रीवास्तव, मुन्ना बाबू, सुदामा प्रसाद, राजेश बाबू, अभिषेक सिंह, मुन्ना राम आदि विभिन्न कर्मचारियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।