Breaking News

दुबहड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो गाड़ियों में पकड़ी अंग्रेजी शराब




बलिया।। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर शराब की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में दुबहड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो चारपहिया गाड़ियों (स्कार्पियो व बेलेनो ) और एक बाइक से  लगभग 30 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।





पुलिस ने पकड़ी गयी शराब पर लगे बार कोड के आधार पर रिटेलर और थोक व्यवसायी का पता लगाने के लिये आबकारी विभाग को सूचित कर दिया है।




बोलेनो से बरामद हुई 15 पेटी शराब 


उल्लेखनीय है कि  12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक  राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय करीब 08.15 बजे अभियुक्तगण  1.आशीष कुमार राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी भीमपुरा थाना नगरा जनपद बलिया 2. रीतेश यादव पुत्र उमेश कुमार यादव निवासी सोबई बाँध थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा चार पहिया वाहन बलेनो न0 UP32MQ3617 से तस्करी हेतु 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 129.60  लीटर को ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के जामा तलाशी से 01 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड़  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।


पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0स0- 147/23 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।

2. मु0अ0स0- 148/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।





 स्कोर्पियो से बरामद हुई 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल मात्रा 103.68 लीटर 

दुबहड़ पुलिस को दूसरी सफलता एक स्कार्पियों को पकड़ने से मिली है। स्कार्पियो से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।उल्लेखनीय है कि 12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र मय हमराही फोर्स द्वारा मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय नंगवा बंधे पर समय करीब 12.45 बजे,अज्ञात अभियुक्त चालक द्वारा चार पहिया  स्कोर्पियो न0 DL6CL 0101 से तस्करी हेतु 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 103.68  लीटर को ले जाते समय बरामद किया गया। मौके से स्कोर्पियो सवार अज्ञात अभियुक्त गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जिसके सम्बन्ध में  थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

        पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0- 149/23 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।


           बरामदगी का विवरण

1. 12 पेटी (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 103.68 लीटर

2. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्कार्पियो न0 DL6CL0101 



मोटरसाइकिल से 3 पेटी शराब बरामद,2 गिरफ्तार 

थाना  दुबहड़  पुलिस  को तीसरी सफलता बाइक सवार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने से मिली है। दोनों अभियुक्त बाइक पर 3 पेटी अंग्रेजी शराब अवैध रूप से जनेश्वर मिश्र सेतु के माध्यम से बिहार ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

बता दे कि कि दिनांक 12.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, मुखवीर की सूचना पर बलिया से बिहार जाते समय जनेश्वर मिश्र सेतु पर समय करीब 13.45 बजे अभियुक्तगण 1.मनोज कुमार साहनी पुत्र सुभाष साहनी निवासी यारपुर बेदुआ थाना कोतवाली बलिया 2. दिवाकर यादव पुत्र अक्षय यादव निवासी सोबई वांध थाना सुखपुरा  जिला बलिया द्वारा एक मोटरसाईकिल ग्लैमर UP60AN 5810 से तस्करी हेतु 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 25.92 लीटर को ले जाते समय गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना दुबहड  पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।


             पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0- 150/23 धारा 60(1) क आबकारी अधिनियम थाना दुबहड बलिया ।

बरामदगी का विवरण

1. 03 पेटी (8 PM फ्रूटी पैक) कुल मात्रा 25.92  लीटर अंग्रेजी शराब 

2. अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त  एक मोटरसाईकिल ग्लैमर UP60AN 5810


बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्र0नि0  राजेश कुमार मिश्रा थाना दुबहड़ बलिया 

2. का0 आशीष कुमार पाण्डेय थाना दुबहड़ जनपद बलिया 

3. का0 बबलू वर्मा थाना दुबहड़ जनपद बलिया